जालंधर, रविवार को AP Warriors Cricket Ground में क्रिकेट का मैच, अलीपुर वारियर्स बनाम चैंपियन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। एपी वारियर्स के कप्तान मलकीत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। एपी वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में 2 विकेट के नुकसान पे 253 रन बनाए। AP Warriors की और से टीम के पूर्व उपकप्तान रह चुके Ajay Kumar ने सर्वाधिक 66 गेंदों में नाबाद 140 रन बनाये, वहीँ टीम के पूर्व कप्तान रह चुके Happy Mahey ने 25 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाये । Steef ने 22 और Rahul ने 20 रनों का योगदान दिया।
254 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए, चैंपियन क्रिकेट क्लब 18.4 ओवर में 182 रनो पर आल आउट हो गयी। AP Warriors की ओर से Diamond ने 3, Ajay ने 2, Steef ने 2, Avi Sharma ने 2 और Rahul ने 1 विकेट हासिल किया। और AP Warriors ने यह मैच 71 रनो के बड़े अंतराल से जीत लिया। Ajay Kumar को उनकी शानदार पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।





